फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पूर्व महान गेंदबाज की BCCI को दो टूक, कहा- 'कंट्रोल' शब्द हटा लो

Sat, 02 Dec 2017 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) को अपने नाम से कंट्रोल हटाने की सलाह दी है। बेदी बीसीसीआई से इस बात को लेकर खफा हैं कि वो भारत-पाकिस्तान  क्रिकेट संबंधों को बहाल करने में असफल रही। बेदी का मानना है कि बीसीसीआई ने इस मुद्दे को राजनीतिक मामला बना दिया है जो नहीं होना चाहिए था। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने हाल ही में यह साफ कर दिया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट दोनों देशों के रिश्ते सुधरने के बाद ही खेली जाएंगी। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि 2019 में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगी। 

बेदी ने कहा कि मेरा मानना है कि क्रिकेट में राजनीति को घुसाना ठीक नहीं है। दोनों देशों के बीच क्रिकेट बंद करने से आतंकवाद पर काबू नहीं पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट बहाली से दोनों देशों के बीच फैले तनाव में कमी लाई जा सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः BCCI पर गिरी गाज, CCI ने लगाया 52.24 लाख करोड़ रुपए का जुर्माना 

बीसीसीआई को आड़े हाथ लेते हुए बेदी ने कहा कि बीसीसीआई को अपने नाम से 'कंट्रोल' शब्द को हटा लेना चाहिए। बेदी ने कहा, भारतीय टीम जिस जर्सी को पहनकर मैदान पर खेलती है उस पर भारत का राष्ट्रीय झंडा (तिरंगा) बना होता है, बीसीसीआई का लोगो नहीं। मेरी सोच एकदम स्पष्ट है। खिलाड़ी बीसीसीआई के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे देशों की जर्सी पर भी उनके राष्ट्रीय ध्वज बने हुए होते हैं, इसलिए बीसीसीआई का नाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड या क्रिकेट बोर्ड होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें