फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नागपुर टेस्ट में जुड़वा बहनों ने किया कुछ ऐसा, दूर हो गई सभी की कंफ्यूजन

Sun, 26 Nov 2017 01:58 PM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
जुड़वा बहनें - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच रविवार को नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन एक बहुत ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दो जुड़वा बहनें टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची। जुड़वा होने की वजह से कैमरामैन ने कई बार इन पर फोकस किया।
विज्ञापन


इस दौरान जुड़वा बहनों से कुछ ऐसा किया कि सभी की कंफ्यूजन दूर हो गई। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें इन दोनों बहनों की वो पोल खुल गई है। वीडियो में दिख रहा है कि जुड़वा बहनों ने कैमरे का फोकस अपने पर आते ही एक प्लेकार्ड दिखाया।
  No confusion! #INDvSL pic.twitter.com/5Undq0Ugwl — BCCI (@BCCI) November 26, 2017



इन प्लेकार्ड में दिख रहा है कि कौनसी लड़की बड़ी बहन है और कौन छोटी। बीसीसीआई ने यह वीडियो 'कोई कंफ्यूजन नहीं' कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। इस वीडियो पर जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक इसे 175 लोग रीट्वीट कर चुके हैं। डेढ़ हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं और 12 लोग कमेंट द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
विज्ञापन


बहरहाल, टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट में अपनी पकड़ बना ली है। मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली के शतकों की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका पर विशाल बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि टीम इंडिया ने इससे पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका की पहली पारी महज 205 रन पर ऑलआउट कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें