बीसीसीआई सचिव ने बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का एक मैच डे-नाइट भी हो सकता है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला बीसीसीआई की प्रशासक समित ही लेगी। फिलहाल इस मामले में
सीओए को सिफारिश पत्र भेज दिया गया है, अब सीओए का फैसला आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले बीसीसीआई क्रिकेट ऑपरेशंस के जनरल मैनेजर सबा करीम ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में डे-नाइट टेस्ट की सफलता को देखते हुए बीसीसीआई भी इसे आयोजित करने की कोशिशों में लगी है। इस साल अक्टूबर में भारत पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी कर सकता है। इसका आयोजन वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर किया जा सकता है।