फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Selection Panel: BCCI जल्द कर सकता है चयन समिति का एलान, CAC ने चेतन शर्मा समेत इन खिलाड़ियों का लिया इंटरव्यू

Wed, 04 Jan 2023 12:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने पैनल के सामने प्रेजेंटेशन दिया, जो इस हफ्ते बोर्ड को अपनी सिफारिशें सौंपेगा। अन्य उम्मीदवारों में पूर्व क्षेत्र से भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज एसएस दास हैं। तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज शरथ दक्षिण क्षेत्र से सुनील जोशी के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई जल्द चयन समिति का एलान कर सकता है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नई चयन समिति की घोषणा जल्द कर सकता है। इसके लिए क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय रात्रा, अमय खुरसिया और एस शरथ जैसे पूर्व खिलाड़ियों के बीच एक स्थान को लेकर भिड़ंत है। सीएसी ने इनका इंटरव्यू लिया है। इसके अलावा सीएसी ने चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह का भी इंटरव्यू लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतन शर्मा का बतौर चयन समिति के अध्यक्ष के तौर पर लौटना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों ने पैनल के सामने प्रेजेंटेशन दिया, जो इस हफ्ते बोर्ड को अपनी सिफारिशें सौंपेगा। अन्य उम्मीदवारों में पूर्व क्षेत्र से भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज एसएस दास हैं। तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज शरथ दक्षिण क्षेत्र से सुनील जोशी के रिप्लेसमेंट के तौर पर एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। यदि शरथ चुने जाते हैं, तो उन्हें प्रमोट किया जाएगा, क्योंकि वह वर्तमान में जूनियर पुरुष टीम पैनल के अध्यक्ष हैं। 

यह शरथ की समिति थी जिसने पिछले साल भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम को चुना था। संभावना है कि दास पूर्वी क्षेत्र से अपने पूर्व साथी देबाशीष मोहंती को रिप्लेस करेंगे। देबाशीष और शरथ साथ में भारत और ओडिशा के लिए खेले थे। दास ने 2000 और 2002 के बीच 23 टेस्ट और चार एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 180 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में भी खेले।

मोहंती ने चयनकर्ता के रूप में पांच साल के अपने कार्यकाल को पूरा कर लिया था। वह जूनियर और सीनियर दोनों पैनल का हिस्सा थे। इसी तरह बोर्ड को पश्चिम क्षेत्र से एक नया चयनकर्ता नियुक्त करने की जरूरत थी, क्योंकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अभय कुरुविला को पांच साल का अधिकतम कार्यकाल पूरा करने के बाद चयन समिति से हटना पड़ा था। कुरुविला बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट विकास) बने और बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की थी।

चेतन शर्मा की अगुआई वाली इस चयन समिति को बर्खास्त किया गया था - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, सोमवार को यह बात सामने आई थी कि चेतन शर्मा अध्यक्ष के रूप में जारी रह सकते हैं क्योंकि वह बीसीसीआई की समीक्षा बैठक का हिस्सा थे जिसमें भारत के आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के प्रदर्शन और इस साल के अंत में आने वाले 50 ओवर के विश्व कप के रोडमैप पर चर्चा की गई थी। बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था। 
विज्ञापन

हालांकि, इसी चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ सफेद व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम चुनी। साथ ही तीसरे दौर के रणजी मैचों को ट्रैक करने के लिए इसे 2022 के अंत तक विस्तार दिया गया था। अब बीसीसीआई भारतीय टीम की अगली सीरीज से पहले नए चयनकर्ताओं का एलान करना चाहता है। चयन पैनल के लिए इंटरव्यू लेने वाली सीएसी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक जैसे पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें