फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का साया: भारत-श्रीलंका सीरीज की तारीख फिर बढ़ी आगे, जानिए अब कब से खेले जाएंगे मैच

Sat, 10 Jul 2021 02:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज के शेड्यूल में फिर बदलाव किया गया है। श्रीलंका खेमे में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद 9 जुलाई को कहा गया था कि दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत 17 जुलाई से होगी। वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अब इसकी नई ताऱीख का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। पहले यह सीरीज 13 जुलाई से खेली जानी थी। लेकिन श्रीलंका के खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद इसमें अब तक दो बार बदलाव किया गया है। पहले सूचना दी गई कि दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज 17 जुलाई से शुरू होगी। लेकिन आज बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक बयान देते हुए सचिव जय शाह ने कहा भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत 18 जुलाई से होगी। 

विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, भारत और श्रीलंका के बीच वनडे श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी क्योंकि मेजबान टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला आया है। तीन एकदिवसीय सीरीज के मैच 18, 20 और 23 जुलाई को प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में होंगे जबकि टी20 सीरीज की शुरूआत 25 जुलाई से होगी। सीमित ओवरों की सीरीज के सभी मैच  कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 


शेड्यूल के मुताबिक यह सीरीज पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे चार दिन के लिए आगे खिसका दिया गया। श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड का दौरा करके लौटी है। जहां उसका प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। इंग्लैडं ने श्रीलंका को टी-20 सीरीज में 3-0 और वनडे सीरीज में 2-0 से पटखनी दी थी। दोनों देशों के बीच तीसरा एकदिवसीय बारिश के चलते पूरा नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें