भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को बड़ी खुशखबरी मिली है। उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है। शाह की पत्नी ऋषिता पटेल ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी पुष्टि भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने की। उन्होंने शाह को अपने 'एक्स' हैंडल से बधाई दी। उन्होंने लिखा- बधाई हो जयशाह भाई। बच्चे के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं। बता दें कि, आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के लिए जय शाह इस वक्त जेद्दाह में हैं। यह नीलामी दो दिन चलेगी।