टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 40.2 ओवर में 10 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 21 ओवर में छह विकेट पर 60 रन बना पाई। बारिश से प्रभावित इस मैच में जिम्बाब्बे ने पाकिस्तान को डीएलएस नियम के आधार पर 80 रनों से हरा दिया।
मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है। रविवार को पहला मुकाबला बुलावायो में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 40.2 ओवर में 10 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 21 ओवर में छह विकेट पर 60 रन बना पाई। बारिश से प्रभावित इस मैच में जिम्बाब्बे ने पाकिस्तान को डीएलएस नियम के आधार पर 80 रनों से हरा दिया। मेजबानों ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
सिकंदर रजा ने 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 125 रन के स्कोर से 205 रन तक पहुंचाने में मदद की। उन्होंने नौवें नंबर के बल्लेबाज रिचर्ड नगारावा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 62 रन की भागीदारी निभाई। रिचर्ड ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। रजा (सात रन देकर दो विकेट) ने फिर एक ओवर में दो विकेट झटक लिये जिससे पाकिस्तान की टीम 21 ओवर में छह विकेट पर 60 रन बनाकर मुश्किल में थी। इसके बाद बारिश आ गई और मैच नहीं हो सका।