फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: बीसीसीआई ने नवंबर में दिल्ली में टेस्ट मैच कराने का बचाव किया, सैकिया बोले- प्रदूषण हर साल नहीं होता

Fri, 04 Apr 2025 04:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने नवंबर में दिल्ली में टेस्ट मैच कराने के फैसले का बचाव किया है। बीसीसीआई ने हाल ही में घरेलू सीजन की घोषणा की थी जिसमें भारत वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। इसकी शुरुआत दो अक्तूबर से होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्तूबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका से होना है मैच 
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद और कोलकाता में टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। नवंबर के महीने में दिल्ली में टेस्ट कराना प्रशंसकों को समझ नहीं आया और उन्होंने बीसीसीआई के फैसले की आलोचना की। हालांकि, सैकिया ने इस फैसले का बचाव किया और कहा कि सभी हितधारकों से चर्चा करने के बाद ही स्थल तय किए गए हैं।  

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, जल्द वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह; पर अगले दो मैचों से रहेंगे बाहर

डीडीसीए ने सुरक्षा का आश्वासन दिया 
सैकिया ने कहा, 'हमने सभी चीजों पर विचार किया है और सभी से चर्चा करने के बाद रोटेशन नीति अपनाई है। प्रदूषण की समस्या हर साल नहीं होती।' दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सचिव अशोक शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाएंगे और यह भी बताया कि नवंबर महीने में प्रदूषण का स्तर दिसंबर की तुलना में थोड़ा बेहतर है।

अशोक कुमार ने कहा, डीडीसीए यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगा कि टेस्ट मैच खेलते समय खिलाड़ी सहज महसूस करें। साथ ही, अरुण जेटली स्टेडियम अपेक्षाकृत खुले क्षेत्र में स्थित है जिसके आसपास ज्यादा हरियाली है। इसलिए हवा की गुणवत्ता ज्यादातर दूसरे क्षेत्रों की तुलना में बेहतर है। दिल्ली को कुछ समय से टेस्ट मैच आवंटित नहीं किया गया था। बीसीसीआई ने हमें टेस्ट मैच की मेजबानी दी है, इसलिए हमें कैलेंडर के हिसाब से चलना होगा। नवंबर में अगर प्रदूषण होता भी है, तो दिसंबर की तुलना में कम होता है।
विज्ञापन

2017 में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान हुआ था विवाद
दिल्ली में आखिरी बार टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2023 में हुआ था जहां भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया था जब श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों ने मैच के दौरान सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी। इसके कारण विवाद हो रहा था और भारत को अपनी पारी जल्द घोषित करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें