फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी के साथ दुबई बैठक विफल, बीसीसीआई नहीं देगा हर्जाना  

Mon, 29 May 2017 10:08 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
विज्ञापन
भारत सरकार के पाकिस्तान के साथ जल्द किसी द्विपक्षीय शृंखला की संभावना को सिरे से खारिज करने के बाद बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच सोमवार को दुबई में हुई बैठक विफल रही है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से बैठक में संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी, सीईओ राहुल जौहरी और जीएम (क्रिकेट आपरेशंस) एम वी श्रीधर ने हिस्सा लिया था। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी के सहमति पत्र (एमओयू) के तहत द्विपक्षीय सीरीज न होने पर 60 मिलियन डॉलर का हर्जाना मांगे जाने के मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ।

पीसीबी का कहना है कि 2015-2023 के बीच आठ सालों में दोनों बोर्डों के बीच पांच द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर सहमति बनी थी। बीसीसीआई उसका पालन नहीं कर रहा है। इस तरह के भी विचार सामने आए कि सितंबर में एक संक्षिप्त वनडे सीरीज खेल ली जाए।  यह भी उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई के पीसीबी को हर्जाने देने की संभावना नहीं है क्योंकि उसका पहले से ही नजरिया स्पष्ट है कि पाकिस्तान से खेलने के लिए भारत सरकार की अनुमति सबसे महत्वपूर्ण है। दरअसल बीसीसीआई ने पीसीबी को कहा है कि वह हर्जाने के दावे को वापिस ल्रे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तटस्थ स्थल पर भी सीरीज नहीं संभव 

बीसीसीआई - फोटो : gg
बीसीसीआई सूत्र का कहना है कि सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल के वक्तव्य के बाद पाकिस्तान के साथ जल्द कोई सीरीज संभव नहीं है। हमने पीसीबी को बता दिया है कि जब तक हमारी सरकार अनुमति नहीं देगी। हम संयुक्त अरब अमीरात जैसे तटस्थ स्थल पर भी नहीं खेल सकते। मौजूदा स्थिति के अनुसार भारतीय टीम केवल आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में चार जून को मुकाबला होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें