आमतौर पर आईपीएल अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होकर मई के अंतिम सप्ताह तक फाइनल तक पहुंचता है, लेकिन लोढ़ा समिति की सिफारिशों के बाद इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार, आईपीएल और अगले किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के बीच 15 दिन का गैप रहना जरूरी है।
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव होने के चलते दो बार आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन देश से बाहर आयोजित हो चुका है, जिसमें साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका और 2014 में यूएई में, जबकि कुछ अन्य देशों में आयोजित हुआ था। मगर इस बार भारतीय फैंस अपने देश में इस बड़े टूर्नामेंट का लुत्फ उठा सकेंगे, जिसकी पुष्टि बीसीसीआई ने मंगलवार को कर दी।