फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी की गिरफ्तारी पर BCCI का बड़ा बयान, बताया कब करेंगे कार्रवाई

Mon, 02 Sep 2019 09:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके भाई हासीब अहमद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए शमी को 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा है। 

विज्ञापन




अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी अपना पक्ष रखा है। बीसीसीआई ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि वो तब तक शमी पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे जब तब वे चार्जशीट नहीं देख लेते। 

बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जल्दी में कोई कार्रवाई करना सही नहीं होगा। बता दें कि इस वक्त शमी वेस्टइंडीज दौरे पर हैं और भारतीय टीम का हिस्सा हैं और सीरीज के आखिरी टेस्ट में खेल रहे हैं। सीरीज और दौरा 3 सितम्बर को समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें