फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल की चिंता: सीरीज में बदलाव को तैयार नहीं इंग्लैंड, बीसीसीआई को होगा बड़ा नुकसान  

Sat, 22 May 2021 07:13 AM IST
कुमार संभव स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • मेजबान बोर्ड ने कहा, कोई आग्रह नहीं मिला, पूर्व कार्यक्रम के हिसाब से होंगे मैच 
  • आईपीएल के शेष मैच नहीं हुए तो बीसीसीआई को बड़ा नुकसान  
विज्ञापन
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का कहना है कि कि बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी बचे मैचों के आयोजन के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव करने का आधिकारिक आग्रह नहीं किया है। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई चार अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज को एक सप्ताह पहले खिसकाना चाहता है ताकि आईपीएल के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन किया जा सके। 

विज्ञापन


लेकिन ईसीबी ने कहा कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस सीरीज का आयोजन करेंगे क्योंकि भारतीय बोर्ड ने अभी तक बदलाव के लिए आधिकारिक आग्रह नहीं किया है। ईसीबी के एक प्रवक्ता ने संभावित बदलाव के बारे में कहा, ‘हम बीसीसीआई से विभिन्न मसलों पर नियमित तौर पर बातचीत करते रहते हैं विशेषकर जबकि हम कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं लेकिन मैच की तिथियों में बदलाव का कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया है और हम पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ही पांच मैचों की शृंखला का आयोजन करेंगे जिसमें पहला टेस्ट चार अगस्त से जबकि पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 10 सितंबर से ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा।

द हंड्रेड लीग है मुख्य मुद्दा 
यदि भारत आधिकारिक आग्रह करता है तो ईसीबी को पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखला के अलावा अपनी महत्वाकांक्षी प्रतियोगिता द हंड्रेड के कार्यक्रम में भी बदलाव करना होगा। द सौ गेंदों के टूर्नामेंट द हंड्रेड का आयोजन 21 जुलाई से होना और जिसके मैच टेस्ट मैदानों में भी होने हैं। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार कार्यक्रम में बदलाव मुश्किल है। मुख्य मुद्दा द हंड्रेड टूर्नामेंट है।  यदि ईसीबी कार्यक्रम को आगे खिसकाता है तो उसके कई स्टार खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी असर पड़ेगा जिससे उनका टूर्नामेंट हल्का पड़ सकता है। 
विज्ञापन


आईपीएल के शेष मैच नहीं हुए तो बीसीसीआई को बड़ा नुकसान 
आईपीएल 2021के बाकी बचे मैचों का आयोजन नहीं होने पर बीसीसीआई को 2500 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। लीग के जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के मामले पाए जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बीसीसीआई चाहता है कि टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम आगे होने से उसे सितंबर में तीन हफ्ते का समय मिल जाएगा जिससे आईपीएल के 31 मैच हो सकते हैं। 

कई विकल्पों पर हो रहा विचार 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेट लेखक माइकल आर्थटन ने द टाइम्स में अपने कॉलम में लिखा था कि बीसीसीआई ने आईपीएल टूर्नामेंट को पूरा करने के लिए पांचवें टेस्ट मैच के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना के बारे में पूछा है। इस बारे में जब बीसीसीआई से संपर्क किया गया तो बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि वे कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं लेकिन ईसीबी से आधिकारिक तौर पर संपर्क नहीं किया गया है। सूत्रों ने कहा, ‘हम कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया है। जाहिर है जैसा कि आर्थटन ने अपने कॉलम में लिखा है जानकारी ली जा रही है। किसने कहा कि जानकारी लेने का मतलब आधिकारिक संवाद होता है।  

ऐसा है भारतीय टीम का शेड्यूल
बता दें कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के बाद करीब छह सप्ताह इंग्लैंड में बिताएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला साउथम्पटन में 18-22 जून तक खेला जाएगा। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में 4 से 8 अगस्त तक होगा। उसके बाद लॉर्ड्स में 12-16 अगस्त, लीड्स में 25-29 अगस्त, ओवल में 2 से 6 सितंबर और मैनचेस्टर में 10-14 सितंबर तक होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें