फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण को मिला बीसीसीआई का जीवनदान

Sat, 09 Mar 2013 04:47 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू मैच के दौरान अंपायर और खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी के दोषी पाए गए तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार पर इसी साल चार फरवरी को लगाए गया प्रतिबंध हटा लिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रवीण का अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल-6 और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रवीण ने इसी साल फरवरी में कॉरपोरेट ट्रॉफी के दौरान अजितेश अर्गल के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद अंपायर ने उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। बीसीसीआई ने इसके बाद प्रवीण पर प्रतिबंध लगाया था।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने प्रवीण पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। बोर्ड अध्यक्ष ने इस बार चेतावनी के साथ प्रवीण को छोड़ दिया है। सदस्यों का मानना है कि एक महीने का निलंबन प्रवीण के लिए काफी है। इस दौरान वह घरेलू मैच नहीं खेल पाए। प्रतिबंध हटने से प्रवीण अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और आईपीएल में खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें