फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए मिले 600 ईमेल, ‘स्पैम ईमेल’ से तेंदुलकर-धोनी से लेकर इंजमाम के ‘सीवी’ भी आए

Thu, 22 Dec 2022 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई के अधिकारियों ने जब राष्ट्रीय चयन समिति के उम्मीदवारों के 'बायो डाटा' चेक करने के लिये 'मेल बॉक्स' खोला तो वे सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के नाम के आवेदन देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर, धोनी और इंजमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बर्खास्त कर दिया था। साथ ही बीसीसीआई ने पांच सदस्यीय समिति के लिए आवेदन भी मंगवाए थे। अब इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने बोर्ड के अधिकारियों को सकते में डाल दिया।
विज्ञापन

दिग्गज क्रिकेटरों का बायो-डाटा मिला

बीसीसीआई के अधिकारियों ने जब राष्ट्रीय चयन समिति के उम्मीदवारों के बायो डाटा चेक करने के लिये 'मेल बॉक्स' खोला तो वे सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के नाम के आवेदन देखकर हैरान रह गए। इतना ही नहीं इस पद के लिए पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने भी अपनी उम्मीदवारी पेश की हुई थी। हालांकि, यह भी स्पैम मेल ही था।

फर्जी आईडी से आए थे स्पैम ईमेल

बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया
ये सभी बायो डाटा कुछ फर्जी लोगों ने स्पैम ईमेल आईडी से किए थे, जिनका इरादा बीसीसीआई के मजे लेने का था। बीसीसीआई को पांच सदस्यीय सेलेक्शन कमेटी के लिये 600 से ज्यादा ईमेल आवेदन मिले हैं। इसमें से कुछ फर्जी आईडी से मिले हैं। ये सभी तेंदुलकर, धोनी, सहवाग और इंजमाम के नाम से भेजे गए हैं।

कुल 600 आवेदन मिले हैं

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा- करीब 600 आवेदन हमें मिले हैं। फर्जी आईडी से धोनी, सहवाग और तेंदुलकर के मेल भी मिले। फर्जी लोग ऐसा करके बीसीसीआई का समय बर्बाद कर रहे हैं। अब क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी चयनकर्ताओं के पद के लिए 10 नामों की छंटनी करेगी।
विज्ञापन

जल्द समाप्त की जाएगी प्रक्रिया

चेतन शर्मा समेत पूर्व सेलेक्शन कमेटी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अंतिम पांच का चयन किया जाएगा। सूत्र ने बताया कि जल्द ही इस प्रक्रिया को समाप्त किया जाएगा। बीसीसीआई ने पिछले महीने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद चेतन शर्मा की अगुआई वाले चयन पैनल को बर्खास्त कर दिया था। हालांकि, जब तक उनकी जगह उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जाता है, यह पैनल काम करता रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें