फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly Corona Positive: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली संक्रमित, भाई ने दी तबीयत की जानकारी

Tue, 28 Dec 2021 05:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सोमवार रात सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी के महीने में हार्ट अटैक के चलते वो अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार की रात उनकी जांच रिपोर्ट सामने आई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए, उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। गांगुली के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। सौरव के भाई स्नेहाशीष ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन


49 वर्षीय गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल पहुंचे हैं। इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक की वजह से भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच गांगुली का संक्रमित होना चिंता का विषय है।   

सोमवार की शाम सौरव गांगुली ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट रात में आई। इस रिपोर्ट के अनुसार गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब उनके सैंपल को जींच के लिए भेजा गया है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वो कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं। लगभग एक साल पहले गांगुली की तबियत बिगड़ी थी और उनके भाई स्नेहाशीष कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि इस दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

भारत के अफ्रीका दौरे से पहले विवादों में रहे थे

विज्ञापन

भारत के अफ्रीका दौरे से पहले गांगुली काफी विवादों में भी रहे थे। इस दौरे से ठीक पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बना दिया था। इसके बाद गांगुली ने कहा था कि चयनकर्ताओं ने विराट से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन विराट नहीं माने और इस्तीफा दे दिया। वहीं, चयनकर्ताओं को सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला सही नहीं लगा। इसके बाद गांगुली ने चेतन शर्मा के साथ मिलकर विराट से बात की और उन्हें पूरा विजन समझाया। विराट के मानने के बाद ही रोहित को वनडे का कप्तान बनाया गया। 

गांगुली के बयान के बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के कहा था "जब मैंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी, मैं सबसे पहले बीसीसीआई के पास गया था। उन्हें अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। मैंने अपने विचार और परेशानियां सबके सामने रखी थीं। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया और मेरी परेशानियों को समझा। उन्होंने मुझसे एक बार भी अपने फैसले को पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा।"  विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जमकर बवाल मचा और गांगुली से इस मामले में जवाब मांगा गया। देश-विदेश के कई खिलाड़ियों ने इस पर अपनी राय दी। इसके बाद गांगुली ने कहा "मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। बीसीसीआई इस मामले से सही तरीके से निपटेगा।"

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले
देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को कोरोना के 6358 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6450 लोग कोरोना से ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। वहीं अब देश भर में कोरोना के 75,456 सक्रिय मामले हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 98.40 प्रतिशत लोग ठीक होकर अपने घर लौट रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें