आईपीएल की दो नई टीमों के एलान के बाद गांगुली ने कहा "हम बहुत खुश हैं कि भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए यही चीज सबसे जरूरी है। हम भारतीय क्रिकेट की तरफ देखते हैं और यही हमारा काम है। भारतीय क्रिकेट जितना समृद्ध होगा, उतना ही बेहतर है।"
क्या है राजीव शुक्ला का बयान
बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने आईपीएल की दो नई टीमों के एलान के बाद कहा "आईपीएल में दो नई टीमों का जुड़ना बीसीसीआई और क्रिकेट जगत के लिए बड़ी बात है। हमारे लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश को पहली टीम मिली है और अहमदाबाद को भी आईपीएल टीम मिली है। इन दोनों जगहों में बेहतरीन स्टेडियम हैं।"