फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली कोरोना वायरस जांच में निगेटिव पाए गए

Sat, 25 Jul 2020 07:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना वायरस जांच में निगेटिव पाए गए। उन्होंने एहतियात के तौर पर अपने नमूने दिए थे। भारत के पूर्व कप्तान गांगुली पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से घर में पृथकवास में हैं। 

विज्ञापन


उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। गांगुली के करीबी सूत्र ने बताया, 'वह अपनी बीमार मां और परिवार के साथ रह रहे हैं तो एहतियात के तौर पर उन्हें खुद टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।'

बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहाशीष ठीक हो रहे हैं और एक दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। स्नेहाशीष की पत्नी, सास, ससुर और घरेलू सहायिका भी पॉजिटिव पाई गई थी । उसके बाद से वह बेहाला स्थित अपने पुश्तैनी घर में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें