फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने देशभर में कीं प्रमुख नियुक्तियां, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Sat, 25 Jul 2020 06:21 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी, एयर मार्शल आरडी माथुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने देशभर में प्रमुख नियुक्तियां की हैं। अपने विभिन्न आदेशों में वायुसेना की तरफ से यह नियुक्तियां की गई हैं जिसमें चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर होने वाले कार्यों को भी शामिल किया गया है। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को दिल्ली स्थित पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


पश्चिमी वायु कमान लद्दाख में चीन के साथ और पाकिस्तान के साथ लद्दाख से लेकर राजस्थान के बीकानेर तक दोनों महत्वपूर्ण सीमाओं की देखभाल करता है। विवेक राम चौधरी एयर मार्शल बी सुरेश की जगह एक अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे।

शिलांग स्थित पूर्वी कमान में मौजूदा एयर मार्शल आरडी माथुर एक अक्तूबर को बंगलूरू स्थित प्रशिक्षण कमान में जा रहे हैं, उनकी जगह एयर मार्शल अमित देव लेंगे। पूर्वी कमान, सिक्किम से अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ सीमा सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की देखभाल करती है।
विज्ञापन




24 जुलाई को जारी नई नियुक्तियों के अनुसार, कारगिल युद्ध वीरता पुरस्कार विजेता एयर मार्शल दिलीप कुमार पटनायक प्रयागराज स्थित सेंट्रल एयर कमांड में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी (एसएएसओ) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

एयर मार्शल विक्रम सिंह डब्ल्यूएसी के अगले एसएएसओ होंगे। एयर मार्शल जे चलपति जिन्होंने पिछले साल राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी, वह त्रिवेंद्रम स्थित दक्षिणी वायु कमान के एसएएसओ होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें