फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने दिए संकेत, महिला क्रिकेटर्स भी खेल सकती हैं इस बार आईपीएल

Tue, 27 Feb 2018 08:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : File
विज्ञापन
पुरुषों की ही तरह टीम इंडिया की महिला की टीम भी दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचकर भारत लौट चुकी है और देश लौटते ही उनके लिए एक अच्छी भी आ गई है। दरअसल बीसीसीआई इस बात पर विचार कर रही है कि इस साल होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान महिला क्रिकेट के भी प्रदर्शनी मैचों का आयोजन कराया जा सके। 
विज्ञापन


प्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त क्रिकेट प्रशासक समिति के प्रमुख विनोद राय ने कहा है कि आईपीएल में महिलाओं की एंट्री बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी और वह इस लीग में खेलने की हकदार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह महिलाओं का मैच मुंबई और पुणे में आयोजित हो सकते हैं। बता दें कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पिछले साल अक्टूबर में ही आईपीएल के दौरान महिलाओं के कुछ मैच आयोजित किए जाने का सुझाव दिया था। 

महिला खिलाड़ियों के लिए अलग से आईपीएल पर टीम इंडिया (महिला) की पूर्व कप्तान और सीओए की सदस्य डायना एडुल्जी का कहना है कि इसे शुरू करने से पहले बहुत सारी चीजों की जरूरत होगी। हमें इसके लिए अलग विंडो की जरूरत होगी। इसीलिए हम इसे लेकर जल्दबाजी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें