फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: बीसीसीआई अधिकारी का खुलासा- राहुल द्रविड़ ने लिया शिखर धवन को टीम से बाहर रखने का फैसला

Tue, 24 May 2022 02:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई अधिकारी के अनुसार राहुल द्रविड़ ने टीम चयन से पहले ही शिखर धवन से बात की थी और उन्हें टी20 टीम से बाहर रखने की जानकारी दी थी। द्रविड़ युवा खिलाड़ियों को मौका देने के पक्ष में हैं। 
 
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और शिखर धवन - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम चयन से पहले माना जा रहा था कि शिखर धवन को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कप्तानी तो दूर धवन को टीम में जगह तक नहीं मिली। आईपीएल 2022 में 14 पारियों में 460 रन बनाने वाले धवन को मौका न दिए जाने पर काफी बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर धवन के फैंस ने चयनकर्ताओं और बीसीसीआई की काफी आलोचना की थी। इसके बाद बीसीसीआई के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि धवन को टीम से बाहर रखने का फैसला कोच राहुल द्रविड़ का था और उन्होंने टीम से चयन से पहले धवन के साथ बात भी की थी। 
विज्ञापन


द्रविड़ ने टीम चयन से पहले धवन को फोन कर बताया था कि वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद ही उन्होंने टीम चयन में धवन की बजाय युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। 
विज्ञापन

आईपीएल में धवन का प्रदर्शन शानदार
धवन ने आईपीएल में लगातार सात बार 450 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 460 रन बनाए हैं, जो कि पिछले छह सालों में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। अधिकतर सीजन में उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस प्रदर्शन के बाद धवन को टीम से बाहर करना मुश्किल था, लेकिन द्रविड़ युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे। इस वजह से उन्हें टीम में नहीं लिया गया। इस सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है ताकि वो इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर सकें। 



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए लोकेश राहुल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान हैं। हालांकि, भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को टीम में मौका दिया गया है। कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की भी टीम में वापसी हुई है। कुलदीप ने दिल्ली के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं, हार्दिक ने गुजरात की कप्तानी करते हुए टॉप आर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी की। दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के लिए कई मैच बेहतरीन अंदाज में खत्म किए हैं। 

टी20 में युवाओं को मौका देना जरूरी
बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा "शिखर ने पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट की सेवा की है, लेकिन टी20 में आपको युवाओं को मौका देना पड़ता है, जो अच्छा कर रहे हैं। राहुल को मुश्किल फैसला लेना था और हम सब मान गए। शिखर को टीम का एलान होने से पहले ही राहुल द्रविड़ ने जानकारी दे दी थी।" ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के आयोजन में पांच महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में धवन को टीम से बाहर किए जाने से साफ है कि वो मैनेजमेंट के प्लान का हिस्सा नहीं हैं और उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें