सौरव गांगुली खबरों में न रहें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अभी इस बात की सुगबुगाहट चल रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली 24 अप्रैल को दुबई में होने वाली महत्वपूर्ण आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की जगह शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- इस तरह एक बार फिर हो सकती है सौरव गांगुली की वापसी
दादा जो अपने क्रिकेट खेलने के दिनों में ब्रांड प्रमोटर्स की पहली पसंद बने हुए थे, अभी भी कई ब्रांडों के बीच काफी हिट हैं।
आईपीएल के दौरान एमपीसीए स्टेडियम में गांगुली के उस विशाल होर्डिंग को कोई भूल नहीं सकता जिसमें वो उस कुरियर कंपनी का प्रमोशन करते हुए दिखाई पड़ रहे थे, जो किंग्स इलेवन पंजाब का पार्टनर है, लेकिन सवाल ये है कि 44 वर्षीय गांगुली जो अभी बंगाल क्रिकेट एसोसिशन के अध्यक्ष हैं, क्या अभी भी उत्पादों का प्रचार करना जारी रख सकते हैं?
ये भी पढे़ं- आईपीएल में ऐसा होगा, सपने में भी नहीं सोचा था: सचिन तेंदुलकर
अब जब वो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी हैं तो क्या वो आईपीएल टीम के स्पॉन्सर्स को बढ़ावा दे सकते हैं?
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी भी बोर्ड के अधिकारियों को इस तरह के कामों से बचना चाहिए। अधिकारी ने ये भी कहा कि चूंकि अब वो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के भी सदस्य हैं तो उन्हें दो नावों में पांव नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा गांगुली एक टीवी चैनल के एक्सपर्ट भी हैं और अखबारों में कॉलम भी लिखते हैं।