द्रविड़ को मिलेगी पुरानी टीम
अगर द्रविड़ कोच पद को फिर से स्वीकार करते हैं तो उनके सहायक कोचों की टीम बरकरार रह सकती है। विक्रम राठौर बल्लेबाजी कोच, पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी कोच और टी दिलीप फील्डिंग कोच के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
दक्षिण अफ्रीका दौरे से होगी नए कार्यकाल की शुरुआत
अगर द्रविड़ इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो दूसरे कार्यकाल में उनका पहला काम भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा होगा। इस दौरान तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 10 दिसंबर को टी20 सीरीज से दौरे की शुरुआत होगी। फिर जून में टी20 विश्व कप से पहले घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है।
राहुल द्रविड़ और जय शाह
- फोटो : सोशल मीडिया