क्रिकेटर से कमेंट्रेटर बने सुनील गावस्कर इस कदर महंगे साबित हो रहे हैं कि बीसीसीआई अब उनसे छुटकारा पाने की कोशिश कर रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई के निजी प्रोडक्शन हाउस के साथ गावस्कर का लंबा करार है।
यह प्रोडक्शन हाउस पूर्णकालिक कमेंट्रेटर्स को अपने साथ जोड़ता है और माना जा रहा है कि गावस्कर का उनके साथ करार अप्रैल-मई के महीने में खत्म हो सकता है। बोर्ड उनके साथ अपने करार को आगे बढ़ाने का इच्छुक नहीं दिख रहा है।
बोर्ड का करार को आगे नहीं बढ़ाने के पीछे का मुख्य कारण गावस्कर का काफी महंगा होना माना जा रहा है। गावस्कर बीसीसीआई के लिए कमेंट्री करते हैं और आकलन यह है कि उनकी फीस सामान्य फीस से 8 गुना ज्यादा है।
टीओआई के रिपोर्ट में कहा गया है, "सनी एक मैच के लिए 10 लाख रुपए लेते हैं जबकि संजय को 3-4 लाख रुपए ही मिलते हैं। दोनों में कितनी असमानता है।"