फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत 'महंगे' हैं गावस्कर, BCCI कर सकती है उनसे 'किनारा'

Wed, 06 Apr 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर से कमेंट्रेटर बने सुनील गावस्कर इस कदर महंगे साबित हो रहे हैं कि बीसीसीआई अब उनसे छुटकारा पाने की कोशिश कर रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई के निजी प्रोडक्शन हाउस के साथ गावस्कर का लंबा करार है।
विज्ञापन


यह प्रोडक्शन हाउस पूर्णकालिक कमेंट्रेटर्स को अपने साथ जोड़ता है और माना जा रहा है कि गावस्कर का उनके साथ करार अप्रैल-मई के महीने में खत्म हो सकता है। बोर्ड उनके साथ अपने करार को आगे बढ़ाने का इच्छुक नहीं दिख रहा है।

बोर्ड का करार को आगे नहीं बढ़ाने के पीछे का मुख्य कारण गावस्कर का काफी महंगा होना माना जा रहा है। गावस्कर बीसीसीआई के लिए कमेंट्री करते हैं और आकलन यह है कि उनकी फीस सामान्य फीस से 8 गुना ज्यादा है।
विज्ञापन


टीओआई के रिपोर्ट में कहा गया है, "सनी एक मैच के लिए 10 लाख रुपए लेते हैं जबकि संजय को 3-4 लाख रुपए ही मिलते हैं। दोनों में कितनी असमानता है।"
Trending Videos
विज्ञापन

तो गावस्कर की जगह बोर्ड किसे ले सकता है?

Ravi shastri
इससे पहले मुंबई मिरर ने एक अप्रैल को यह खबर प्रकाशित की थी कि गावस्कर और भारत के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवारामकृष्णन के साथ करार को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस अखबार से गावस्कर ने कहा था कि करार ऑफर करना बीसीसीआई का एकाधिकार है, इस सवाल (करार होता है या नहीं) पर आगे जवाब दिया जा सकता है।

अब यह देखने वाली बात होगी कि आईपीएल-9 में गावस्कर और शिव कमेंट्री करते हैं या नहीं। वहीं गावस्कर की तरह टीम इंडिया के लिए खेलने के बाद कमेंट्री करने वाले रवि शास्त्री के साथ भी करार पर संकट के बादल दिख रहे हैं। फिलहाल शास्त्री बतौर टीम डायरेक्टर टीम इंडिया से जुडे़ हुए हैं और बोर्ड को अभी फैसला करना है कि उनका कार्यकाल बढ़ाए या नहीं। करार आगे नहीं बढ़ाए जाने की सूरत में टीम इंडिया को कोच की तलाश करनी होगी और इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर और कप्तान राहुल द्रविड़ आगे चल रहे हैं। 

अब खबर यह भी है कि बीसीसीआई पूर्व क्रिकेटर और कमेंट्रेटर संजय मांजरेकर को हर्ष भोगले के साथ गावस्कर की जगह ले सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें