फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग: आजीवन प्रतिबंधित होंगे आरोपी खिलाड़ी

Sun, 19 May 2013 12:05 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग से सकते में आया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस मामले की जांच पूरी होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स के तीनों आरोपी खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अंकित चाव्हाण और अजीत चंदिला पर आजीवन प्रतिबंध लगा सकता है।
विज्ञापन


रविवार को यहां बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बैठक होगी जिसमें यह फैसला लिया जा सकता है। बीसीसीआई पर इस मामले में कड़ा फैसला लेना का दबाव चारों और से है और ऐसे में वह अपनी एंटी करप्सन यूनिट की रिपोर्ट आने से पहले ही तीनों दोषी खिलाड़ियों को आजीवन प्रतिबंधित कर सकता है।

बोर्ड के एंटी करप्सन यूनिट के चीफ रवि स्वामी के इस बैठक में हिस्सा लेने की और सभी सदस्यों को इस मामले का विवरण देने की संभावना है। 2008 में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच हुए थप्पड़ कांड के बाद हुए इस वाकये से बीसीसीआई काफी आहत है।
विज्ञापन


ऐसे में वर्किंग कमेटी की बैठक में सदस्य लीग की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए विस्तार से चर्चा करेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी वायदा किया है कि दोषी पाए गए खिलाड़ियों के खिलाफ तुरंत सीधी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि अभी इस मामले की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वामी को रिपोर्ट देने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। लेकिन बोर्ड के कुछ सदस्य इतना लंबा इंतजार करने के मूड में नहीं हैं और बोर्ड पर तुरंत कोई कड़ा मैसेज देने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें