फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक मैचों को लेकर ICC करेगा अंतिम फैसला

Tue, 15 Jan 2013 04:21 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला विश्वकप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मुंबई में नहीं आने देने को लेकर चल रहे विवाद के बीच खेलों के स्थल को बदलने के लिए बीसीसीआई ने अंतिम फैसला आईसीसी पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई अधिकारियों ने बोर्ड की कार्य समिति की बैठक के बाद कहा, 'हमने महिला विश्वकप को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित पूरे मुद्दे से आईसीसी को अवगत कराने का निर्णय किया है। हम आईसीसी को इस बाबत पत्र भेजेंगे। इसके बाद यह अंतरराष्ट्रीय संगठन पर निर्भर करता है कि वह इस पर क्या निर्णय लेंगे।'

बीसीसीआई ने कहा कि यदि देखा जाए तो विश्वकप के स्थल में बदलाव करना एक कठिन निर्णय है। लेकिन इसमें बदलाव को लेकर अंतिम निर्णय भी आईसीसी को करना चाहिए क्योंकि मुंबई में विश्वकप कराने का निर्णय भी आईसीसी का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें