फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में सात साल की छात्रा से स्कूल में रेप

Tue, 15 Jan 2013 03:15 PM IST
पणजी/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के वास्को शहर में एक सात साल की लड़की के साथ स्कूल के शौचालय में रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने लंच समय के दौरान कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी का स्केच जारी कर दी है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी की तलाश जारी है।

सोमवार शाम जब इस घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों और आसपास के लोगों को हुई तो करीब 500 लोग स्कूल के बाहर जमा हो गए। उन्होंने स्कूल का प्रवेश द्वार बंदकर प्रदर्शन किया। सूचना पर मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर स्कूल पहुंचे। उन्होंने आरोपी को जल्द पकड़ने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें