फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में शुरू होने जा रहा ‘पावर प्लेयर’, मैच के दौरान कभी भी बदल सकते हैं खिलाड़ी

Tue, 05 Nov 2019 07:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने IPL की शुरुआत कर टी-20 क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया था। अब बीसीसीआई दुनिया की इस सबसे महंगी क्रिकेट लीग में एक और क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है। लीग के अगले संस्करण यानी 2020 में 'पावर प्लेयर' का नियम लाया जा सकता है। मतलब अब फैंस को रोचांक और मनोरंजन का दोहरा तड़का मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस नए नियम को अनुमति भी मिल चुकी है। इंतजार है तो बस मंगलवार का, जब मुंबई में बोर्ड के हेडक्वार्टर में इसे आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सामने अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन

आखिर क्या है सुपर प्लेयर नियम?

आंद्रे रसेल - फोटो : pti
सोचिए की आपको छह गेंदों पर 20 रन चाहिए और आंद्रे रसेल किन्हीं कारणों की वजह से मैच में नहीं खेल रहे हैं। मगर अब, इस नियम से वह ऐसी स्थिति में मैदान पर आ सकते हैं और बड़े शॉट लगाकर मैच बदल सकते हैं। ठीक इसी तरह आपको आखिरी ओवर में अगर छह रन बचाने हैं और जसप्रीत बुमराह जैसा खिलाड़ी डग-आउट में बैठा है तो कप्तान क्या करेगा? वह बुमराह को 19वां ओवर खत्म होने के बाद लेकर आएगा और फिर आप जानते ही हैं। इस नियम में मैच को बदलने का दम है। मतलब इस नियम के तहत कोई टीम मैच में कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म के बाद खिलाड़ी को बदल सकती हैं।
विज्ञापन

क्या और कैसा पड़ेगा असर?

आईपीएल 2019 - फोटो : पीटीआई
हम ऐसी स्थिति पर विचार कर रहे हैं जहां टीमों को अंतिम-11 के बजाए 15 खिलाड़ियों को चुनना हो और एक खिलाड़ी को मैच के दौरान कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म होने के बाद बदला जा सके, हम इसे आईपीएल में लाने की सोच रहे हैं लेकिन आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस नियम को लागू करना सही होगा।'

इस नियम पर किस तरह का असर होगा, तो उन्होंने कहा कि यह नियम मैच का परिणा बदल सकता है और दोनों टीमों के लिए हटकर सोचने तथा रणनीति बनाने को बढ़ावा देगा। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस नियम के अलावा सदस्य 2019 आईपीएल की समीक्षा करेंगे, साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि आगामी सीजन को और लोकप्रिय कैसे बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें