फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता? बीसीसीआई का क्या रहेगा रुख

Sun, 07 Jun 2026 10:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर साथ जाने की मंजूरी दे सकता है। वैभव का पहली बार सीनियर पुरुष टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम इस महीने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जबकि अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी। इसके लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम का एलान किया था जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया था। यह पहली बार है जब वैभव सीनियर टीम में शामिल किए गए हैं। भारत दोनों ही सीरीज में नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में खेलने उतरेगा। 
विज्ञापन

वैभव के पास इतिहास रचने का मौका
वैभव टीम इंडिया में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं और अगर उन्होंने इन दौरों पर प्लेइंग-11 में जगह मिलती है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव इस मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। वैभव ने आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन किया था और वह इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। 

बीसीसीआई देगा छूट
बीसीसीआई ने हाल ही में नियम बनाया था कि विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य उनके साथ नहीं होंगे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव के मामले में बीसीसीआई छूट दे सकता है और वैभव के साथ उनके माता-पिता को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने की मंजूरी मिल सकती है। 1989 में 16 साल की उम्र में जब सचिन ने भारत के लिए डेब्यू किया था तो उनके बड़े भाई अजीत सचिन के साथ पाकिस्तान गए थे। अब बीसीसीआई आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव के माता-पिता को उनके साथ जाने की मंजूरी दे सकता है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए कहा, वैभव अभी ज्यादा बड़े नहीं इसलिए, हमने उनके माता-पिता को उनके साथ आयरलैंड और इंग्लैंड जाने की अनुमति देने का फैसला किया है, ताकि वे उनके साथ रह सकें और उन्हें नए वातावरण में ढलने में मदद कर सकें। बोर्ड इसका सारा खर्च वहन करेगा। 

भारत ए टीम में शामिल हैं वैभव
वैभव फिलहाल त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम का हिस्सा हैं और श्रीलंका दौरे पर हैं। बीसीसीआई का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले कदम रखने की तैयारी में उनके माता-पिता का साथ उनके लिए आदर्श समर्थन साबित होगा। राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने शानदार आईपीएल सीजन के दौरान सूर्यवंशी के साथ टीम मैनेजर रोमी भिंडर थे।
विज्ञापन

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें