फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने दो चयनकर्ताओं के लिए मंगवाए आवेदन, इन शर्तों को करना होगा पूरा

Sun, 19 Jan 2020 08:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bcci
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। यही वजह है कि बीसीसीआई ने शनिवार को दो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (पुरुष) के लिए आवेदन मांगे हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। मसलन वह 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 एकदिवसीय और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेला हो।

विज्ञापन


कम से कम पांच साल पहले संन्यास लिया हो। ये चयनकर्ता 2020 से चार साल के कार्यकाल के दौरान चयन समिति के जरिए चुने जाएंगे। सीनियर सिलेक्शन कमिटी के साथ महिलाओं के चयन पैनल को भी दोबारा से बनाया जाना है। सीनियर महिला टीम के लिए भारत के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना भी योग्यता है, जबकि जूनियर पुरुष समिति में दो बदलाव होंगे।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मदन लाल, गौतम गंभीर और सुलक्षणा नाइक की प्रस्तावित क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) इन उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू आयोजित करेगी या नहीं।
विज्ञापन


नेशनल सिलेक्टर बनने के लिए जो शर्तें रखी गई हैं उनमें किसी आवेदक का 60 वर्ष से अधिक आयु का होना जरूरी है। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर का नाम मीडिया के एक वर्ग में आया था, जिनकी उम्र 64 साल है।

पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की अगुआई वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नए संविधान में दिए गए दिशानिर्देशों का पालन किया है जहां सीनियर सिलेक्टर के लिए आवेदन करने की योग्यता के लिए उम्मीदवार को सात टेस्ट और 30 फर्स्ट क्लास मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले होने चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें