फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: चयनकर्ता और फिजियो के लिए बीसीसीआई ने मंगाए आवेदन, चेतन शर्मा के हटने से चयन समिति में खाली है एक पद

Thu, 22 Jun 2023 07:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीनियर चयन समिति में एक पद लंबे समय से खाली है। पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा के हटने के बाद से अभी तक किसी को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष चयन समिति के एक सदस्य के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीसीसीआई ने इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। बोर्ड ने इसके अलावा फिजियो के लिए भी आवेदन मंगाए हैं। चयन समिति में एक पद लंबे समय से खाली है। पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा के हटने के बाद से अभी तक किसी को यह जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून होगी और उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। जहां तक फिजियो की बात है तो सभी क्रिकेट एसोसिएशन के लिए हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन और एकेडमी फिजियो की बहाली होनी है। बीसीसीआई के सभी क्रिकेट एसोसिएशन में ऐसा एक पद होगा।  इस पद के लिए जो चुने जाएंगे उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए), बीसीसीआई, क्रिकेट एसोसिएशन की मेडिसिन टीम, एनसीए के प्रमुख और सभी टीमों के कप्तानों के साथ मिलकर काम करना होगा।

चयनकर्ता पद के लिए आवश्यक योग्यताएं इस प्रकार हैं:

कम से कम इतने मैचों का अनुभव हो-
  • सात टेस्ट मैच; या
  • 30 प्रथम श्रेणी मैच; या
  • 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और 20 प्रथम श्रेणी मैच।
विज्ञापन

ये भी हैं नियम:
आवेदक ने कम से कम पांच साल पहले खेल से संन्यास लिया हो। कोई भी व्यक्ति जो कुल पांच वर्षों तक किसी भी क्रिकेट समिति का सदस्य रहा है, वह पुरुष चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन


ये जिम्मेदारी निभानी होंगी:
  • निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से बेहतरीन टीम का चयन करें।
  • सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की योजना बनाएं और तैयार करें।
  • जब भी आवश्यकता हो टीम बैठकों में भाग लें।
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिए यात्रा करें।
  • तिमाही आधार पर बीसीसीआई की शीर्ष परिषद को संबंधित टीम के प्रदर्शन की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करना और प्रदान करना।
  • बीसीसीआई द्वारा निर्देश दिए जाने पर टीम चयन पर मीडिया को संबोधित करें।
  • प्रत्येक प्रारूप में टीम के लिए कप्तान नियुक्त करें।
  • बीसीसीआई के नियमों और विनियमों का पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें