बीसीसीआई ने इस बात को खारिज कर दिया है कि उसने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट मैचों की सीरीज की फोटो कवरेज को सीमित करके मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की कोशिश की है।
बीसीसीआई ने कहा, ‘जैसा अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं करती हैं वैसा ही बीसीसीआई भी करता है। हमारे पास मीडिया की तरफ से जितने भी आवेदन आते हैं उनकी जांच के बाद ही उन्हें कवरेज की अनुमति दी जाती है। लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ अंतरराष्ट्रीय और घरेलू संस्थाएं खरी नहीं उतरती है। ये संस्थाएं फोटो बाजार में या फिर अन्य संस्थाओं को बेचती हैं। इसलिए इन संस्थाओं को बीसीसीआई का प्रतिबंध जारी रहेगा।’