फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण BCCI ने अनिश्चित काल के लिए स्थगित की एजीएम

Fri, 11 Sep 2020 07:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BCCI
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 30 सितंबर को होने वाली अपनी सालाना आम बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी है, क्योंकि इसे ऑनलाइन आयोजित नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रदेश ईकाइयों को इसकी सूचना दे दी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड तमिलनाडु सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1975 के तहत पंजीकृत है और उसे हर साल 30 सितंबर से पहले एजीएम करानी होती है।

शाह ने पत्र में कहा, 'कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए तमिलनाडु सरकार के पंजीयन विभाग ने तमिलनाडु सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1975 के तहत पंजीकृत सोसायटी के लिये एजीएम आयोजित करने की तारीख 30 सितंबर 2020 से बढाकर दिसंबर 2020 कर दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर कानूनी राय लेने के बाद बीसीसीआई ने एजीएम बाद में बुलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें