फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने भारतीय क्रिकेट संघ को दिया पहला अनुदान, दो करोड़ रुपए की राशि आवंटित

Sun, 16 Feb 2020 04:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारतीय क्रिकेट संघ को लोढा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक बनाया गया है
  • भारत का पहला खिलाड़ी संघ है आईसीए
  • बीसीसीआई ने दो करोड़ रुपए का पहला अनुदान दिया है
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने अपनी बैठक में भारतीय क्रिकेटरों के संघ (आईसीए) को दो करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक बने भारत के पहले खिलाड़ी संघ के परिचालन के लिए बोर्ड ने रविवार को यह राशि निर्धारित की है।

विज्ञापन


आईसीए के अधिकारियों का चयन पिछले साल अक्तूबर में किया गया था जिसके बाद संघ के सुचारू रूप से परिचालन के लिए फंड की काफी जरुरत थी। 

बिना किसी कार्यालय के काम कर रहे संघ ने 15 से 20 करोड़ रुपए का अस्थायी बजट तैयार किया था और शुरूआती अनुदान के रूप में बीसीसीआई से पांच करोड़ रुपए मांग रहा था लेकिन उसे दो करोड़ रुपए ही मिले जिससे उसे मुंबई में कार्यालय के लिये जगह जुटाने में मदद मिल सकती है। हालांकि शुरूआती अनुदान मिलने के बाद अब आईसीए को आगे की राशि खुद ही जुटानी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें