फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: अलग-थलग पड़ते जा रहे मोहसिन नकवी, ट्रॉफी के लिए भारत को मिला श्रीलंका और अफगानिस्तान का समर्थन

Tue, 21 Oct 2025 03:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी भारत को देने से इनकार कर दिया है, जबकि बीसीसीआई को अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का समर्थन मिल चुका है।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया-मोहसिन नकवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर जारी विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी भारत को देने से इनकार कर दिया है, जबकि बीसीसीआई को अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का समर्थन मिल चुका है।
विज्ञापन

सैकिया-भारतीय टीम-नकवी - फोटो : ANI/PTI/BCCI
नकवी की मांग को बीसीसीआई ने ठुकराया
एसीसी के एक शीर्ष सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि नकवी ने साफ कहा है कि बीसीसीआई का कोई प्रतिनिधि दुबई स्थित एसीसी मुख्यालय आकर उनसे ट्रॉफी ले जाए। हालांकि, भारतीय बोर्ड ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। बीसीसीआई अब इस मुद्दे को अगले महीने होने वाली आईसीसी बैठक में उठाएगा। सूत्र के मुताबिक, 'बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, एसीसी में भारत के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला और श्रीलंका व अफगानिस्तान बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते नकवी को ट्रॉफी भारत को सौंपने के लिए पत्र लिखा था। लेकिन नकवी ने जवाब में कहा कि बीसीसीआई का कोई अधिकारी दुबई आकर ट्रॉफी ले।'
विज्ञापन

राजीव शुक्ला और मोहसिन नकवी - फोटो : ANI-PTI
एसीसी कार्यालय में मौजूद ट्रॉफी
ट्रॉफी इस समय एसीसी मुख्यालय में है, क्योंकि भारतीय टीम ने नकवी से उसे लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर समारोह स्थल से चले गए थे। बता दें कि, नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष होने के साथ-साथ अपने देश के गृह मंत्री भी हैं। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पूरे एशिया कप के दौरान एक-दूसरे से हाथ मिलाने से परहेज किया था। टूर्नामेंट के तीन सप्ताह के दौरान दोनों टीमें हर रविवार को आमने-सामने हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें