फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, कप्तान हीली चोटिल; मुकाबले से बाहर

Tue, 21 Oct 2025 03:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाली हीली चार पारियों में 294 रन बनाकर इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जगह जॉर्जिया वोल फोबे लिचफील्ड के साथ पारी की शुरुआत कर सकती हैं।
विज्ञापन
एलिसा हीली - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया को महिला वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गई हैं। हीली पिंडली की चोट के कारण बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला विश्व कप मैच में नहीं खेल पाएंगी। उनकी अनुपस्थिति में ताहलिया मैकग्रा कप्तानी करेंगी। पिछले दो मैचों में शतक लगाने वाली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी। 
विज्ञापन

 

टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं हीली 
ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने वाली हीली चार पारियों में 294 रन बनाकर इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जगह जॉर्जिया वोल फोबे लिचफील्ड के साथ पारी की शुरुआत कर सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया की मुख्य कोच शेली निश्चेके ने मंगलवार को मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हां, यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसकी पिंडली में हल्का खिंचाव है। हमारे पास कुछ विकल्प हैं। एक विकल्प जॉर्जिया वोल है जो पहले भी यह भूमिका निभा चुकी है, लेकिन हमने अभी इस पर फैसला नहीं किया है। 
विज्ञापन

शीर्ष स्थान पक्का करने उतरेंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पहले ही महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और ऐसे में जब यह दोनों टीम शीर्ष स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में आमने सामने होंगी तो उनका लक्ष्य एक दूसरे पर अपनी बादशाहत साबित करना और अपनी जीत की लय बरकरार रखना होगा। दोनों टीमें अब तक अजेय रही हैं। इन दोनों टीम ने अभी तक चार मैच जीते हैं, जबकि दोनों का एक-एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के 1.490 की तुलना में 1.818 के बेहतर नेट रन रेट के कारण अंक तालिका में शीर्ष पर है। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसका शीर्ष स्थान पक्का हो जाएगा। इसके अलावा उसे सेमीफाइनल से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हासिल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें