फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस के लिए खुशखबरी! क्रिकेट मैचों में होगा ड्रोन का इस्तेमाल, BCCI को मिली मंजूरी 

Mon, 08 Feb 2021 11:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अब क्रिकेट मैचों में ड्रोन का इस्तेमाल - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

देश में इस साल होने वाले क्रिकेट मैचों की लाइव एरियल सिनेमैटोग्राफी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को केंद्र से विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए और नागरिक विमानन मंत्रालय से सशर्त मंजूरी मिल गई है। 

विज्ञापन


नागर विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अंबर दुबे ने बताया, 'हमारे देश में 'ड्रोन इकोसिस्टम' का तेजी से विस्तार हो रहा है। कृषि, खनन, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से लेकर खेल और मनोरंजन क्षेत्र में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है।' उन्होंने कहा, 'देश में ड्रोन के वाणिज्यिक इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के उद्देश्यों के तहत यह अनुमति प्रदान की गई है।'

एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया, 'नागरिक विमानन मंत्रालय को मंजूरी प्रदान करने और सीधे प्रसारण के संबंध में रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) के इस्तेमाल के लिए बीसीसीआई और क्विडिक से अनुरोध मिला था।'
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि बीसीसीआई और क्विडिक को 31 दिसंबर 2021 तक भारत में क्रिकेट मैचों के फिल्मांकन के लिए विमानन नियम, 1937 के विभिन्न प्रावधानों से सशर्त छूट दी गई है। बता दें कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीआई) और नागरिक विमानन मंत्रालय ने सशर्त अनुमति प्रदान करने के लिए चार फरवरी को अलग-अलग आदेश जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें