बता दें कि ऊषा नाथ बंधोपाध्याय से पहले टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान कपिल देव ने हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों को बकवास करार दिया था। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शमी के पक्ष में आए थे। उन्होंने कहा था, 'जितना मैं जानता हूं, शमी अच्छे व्यक्ति हैं और वह अपने देश व पत्नी को धोखा नहीं दे सकते। यह शमी की निजी जिंदगी है और हमें इस पर कोई टिपण्णी नहीं करना चाहिए।'
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने भी शमी के कॉन्ट्रैक्ट कैंसल को लेकर कहा था, 'मेरे ख्याल से यह कॉन्ट्रैक्ट जारी रहना चाहिए क्योंकि क्रिकेटर की जहां तक क्षमता का सवाल है, उससे इस मामले का कोई लेना देना नहीं है। साथ ही कोर्ट में अभी शमी के खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है।' बता दें कि आईपीएल 2018 का 11वां सीजन 7 अप्रैल से शुरू होगा।