विराट कोहली और डेनियल वेट
उन्होंने बताया, 'जिस बैट से मैंने शतक लगाया था, वह काफी समय पहले टूट गया है। अब मैं विराट का बैट इस्तेमाल करूंगी। मैं अब विराट कोहली का बैट इस्तेमाल कर रही हूं।' आगे उन्होंने कहा कि दस मिनट बाद मैंने अपना फोन देखा तो उसमें 1000 से ज्यादा रीट्वीट हो चुके थे। यह खबर भारतीय मीडिया में छा चुकी थी। वे मेरे पिता को ईमेल्स कर रहे थे। डेनियल ने कहा, 'जब हम मिले, तो कोहली ने मुझसे कहा: 'आप टि्वटर पर ऐसा नहीं कर सकतीं! वह चीजों को बहुत सीरीयसली लेते हैं।', मैंने कहा, ओके, सॉरी!'
बता दें कि पिछले साल वर्ल्ड कप जीतने के बाद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। हाल में इंग्लैंड ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। वेट ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में सिर्फ 56 गेंदों पर शतक ठोककर खूब सुर्खियां बटोरी थी। मालूम हो कि कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद डेनियल ने उन्हें शादी की मुबारकबाद भी दी थी।