फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Agarkar: मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर बरकरार बीसीसीआई का भरोसा! कार्यकाल विस्तार पर सामने आई बड़ी जानकारी

Thu, 21 Aug 2025 06:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगरकर को जुलाई, 2023 में चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल खेलना, टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतना और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत शामिल है।
विज्ञापन
गंभीर और अगरकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष भारतीय टीम की चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर का कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने यह फैसला भारतीय टीम की हालिया सफलताओं को देखते हुए लिया। बता दें कि, अगरकर को जुलाई, 2023 में चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल खेलना, टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतना और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत शामिल है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने बढ़ाया अगरकर का कार्यकाल, रिपोर्ट में दावा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला लिया है। बीसीसीआई के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, 'उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने खिताब जीते हैं और टेस्ट व टी20 में बदलाव का दौर भी देखा है। बोर्ड ने उनका कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ा दिया है और उन्होंने यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले ही स्वीकार कर लिया था।' अगरकर का बढ़ा हुआ कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए अहम समय के साथ मेल खाएगा जिसमें टी20 विश्व कप 2026 और वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियां शामिल हैं।
विज्ञापन

सितंबर में होनी है बैठक
पुरुष भारतीय टीम की वर्तमान चयन समिति में अगरकर के अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरत शामिल हैं। सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में समिति में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, शरत को बदला जा सकता है जबकि दास और बनर्जी की स्थिति भी समीक्षा के अधीन है। इसके बाद चयन समिति के नए सदस्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

महिला और जूनियर पुरुष चयन समितियों में भी बदलाव की संभावना है। महिला पैनल में नीतू डेविड, आरती वैद्य और मिथु मुखर्जी शामिल हैं। तीनों ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। नियमों के अनुसार, यह अधिकतम कार्यकाल है और बीसीसीआई जल्द ही नए सदस्यों के लिए आवेदन मंगवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें