फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL New Team Tender: टी-20 लीग से जुड़ेंगी दो नई टीमें, दूसरी बार बढ़ाई गई टेंडर आवेदन की तारीख

Wed, 13 Oct 2021 05:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग में 2022 से टीमों की संख्या आठ से बढ़कर 10 हो जाएगी। अगले साल से टी-20 लीग में दो नई टीमें शामिल होंगी, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बहुत पहले ही टेंडर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग में 2022 से टीमों की संख्या आठ से बढ़कर 10 हो जाएगी। अगले साल से टी-20 लीग में दो नई टीमें शामिल होंगी, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बहुत पहले ही टेंडर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। हालांकि इसके आवेदन के लिए बोर्ड ने एक बार फिर से तारीख को आगे बढ़ा दिया है। बीसीसीआई ने अब आवेदन पत्र खरीदने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 20 अक्तूबर कर दी है जबकि आवेदन फॉर्म खरीदने की फीस 10 लाख रुपये तय की गई है। 

विज्ञापन


नई टीमों की जानकारी के खुलासे में होगी देरी
सबसे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त तय की गई थी लेकिन उसे भी बढ़ाकर 10 अक्तूबर किया गया था। अब दोबारा आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले जब आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर तय की गई थी, तब यह बताया गया था कि 25 अक्तूबर तक दोनों नई टीमों को जानकारी दे दी जाएगी। लेकिन, अब टेंडर की आखिरी तारीख फिर से बढ़ने से दोनों नई टीमें के नाम का खुलासा भी देरी से ही होगा।



टेंडर फॉर्म के लिए देने होंगे 10 लाख रुपये
बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने आवेदन फॉर्म खरीदने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 20 अक्तूबर कर दिया है। जो भी पार्टी यह फॉर्म खरीदना चाहती है, उसे 10 लाख रुपये और जीएसटी चार्ज (अलग से) देना होगा। यह पेमेंट नॉन-रिफंडेबल है। इनके अलावा बाकी और भी नियम शर्तें हैं।
विज्ञापन


टीम खरीदने की बेस प्राइज 2 हजार करोड़ रुपये 
भारतीय बोर्ड द्वारा नई टीम खरीदने के लिए बेस प्राइज 2 हजार करोड़ रुपये तय की गई है। टेंडर के जरिए पार्टियों द्वारा बोली लगाई जाएगी। अभी तक 14 पार्टियां इसके लिए टेंडर जारी कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें