फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज भी खेल सकता है भारत, व्यस्त कार्यक्रम के बीच आयरलैंड दौरा भी संभव

Thu, 12 Mar 2026 08:19 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम को जुलाई-अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना है। माना जा रहा है कि टीम इस दौरे के दौरान टी20 सीरीज भी खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेल सकती है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप की चैंपियन भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज भी खेल सकती है। अगले 12 महीने में व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बावजूद भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल सकती है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, प्रस्तावित मैच निर्धारित द्विपक्षीय दौरे और टूर्नामेंट्स के साथ ही होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) श्रीलंका दौरे के दौरान तीन टी20 सीरीज भी खेलने का प्लान बनाने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फंड जुटाना चाहता है श्रीलंका
ये टी20 सीरीज दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले होंगे जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा है। टेस्ट सीरीज जुलाई-अगस्त में होनी है। दरअसल, टी20 सीरीज खेलना श्रीलंका क्रिकेट की ओर से प्रस्तावित है। श्रीलंका क्रिकेट ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फंड जुटाने की योजना से इस टी20 सीरीज का प्रस्ताव रखा है। पिछले साल नवंबर में श्रीलंका में दितवाह तूफान आया था जिस कारण कई क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था। 

जून में आयरलैंड दौरे को लेकर भी चर्चा
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टी20 टीम श्रीलंका दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से कर सकती है। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले भारत को इंग्लैंड में एक से 19 जुलाई तक तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। हालांकि, इससे पहले टीम आयरलैंड जा सकती है और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए चर्चा जारी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच सीरीज को लेकर चर्चा चल रही है। अगर सबकुछ तय रहा तो ये सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में हो सकती है। भारत ने 2018, 2022 और 2023 में द्विपक्षीय सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा किया था। आयरलैंड क्रिकेट को विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय टीम ये सीरीज खेलती है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद आयोजित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें