फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राहुल द्रविड़ पर आने वाला है बड़ा फैसला, आखिर क्या है पूरा मामला?

Thu, 26 Sep 2019 07:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राहुल द्रविड़
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ अपने खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के आरोपों का जवाब देने के लिए गुरुवार को बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी डीके जैन के समक्ष पेश होंगे। द्रविड़ अभी बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में निदेशक हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
राहुल द्रविड़
इसके अलावा वह इंडिया सीमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष हैं जिसके पास आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स का मालिकाना हक है। एनसीए में पद संभालने से पहले 46 वर्षीय द्रविड़ भारत ए और अंडर-19 टीमों के कोच थे। एनसीए निदेशक रहते हुए वह इन दोनों टीमों की प्रगति पर भी निगरानी रखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
राहुल द्रविड़ - फोटो : File
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि द्रविड़ की भूमिका हितों के टकराव के दायरे में आती है क्योंकि वह एनसीए प्रमुख और इंडिया सीमेंट के कर्मचारी भी हैं। द्रविड़ पहले ही अपना जवाब दे चुके हैं कि उन्होंने अपने नियोक्ता इंडिया सीमेंट से अवकाश लिया है और उनका चेन्नई सुपरकिंग्स से कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI
इसी तरह से बीसीसीआई कर्मचारी मयंक पारिख को भी गुरुवार को आचरण अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक पद नहीं संभाल सकता है। बीसीसीआई नैतिक अधिकारी सुनवाई के आधार पर फैसला सुनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें