फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: एक और बदलाव की तैयारी में बीसीसीआई, चेतन शर्मा की जगह मुख्य चयनकर्ता पद के लिए ये हैं बड़े दावेदार

Thu, 20 Oct 2022 10:17 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बोर्ड राष्ट्रीय चयन समिति में नए चेहरों को जगह दे सकता है। ऐसे में मौजूदा मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की किस्मत भी अधर में लटकी हुई है। बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप के बाद चयन समिति में फेरबदल कर सकता है।
विज्ञापन
चेतन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष पद के बाद एक और बड़े बदलाव की तैयारी में है। बोर्ड राष्ट्रीय चयन समिति में नए चेहरों को जगह दे सकता है। ऐसे में मौजूदा मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की किस्मत भी अधर में लटकी हुई है। बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप के बाद चयन समिति में फेरबदल कर सकता है। बोर्ड मौजूदा चयन समिति के फैसलों में निरंतरता की कमी से नाखुश दिख रहा है।
विज्ञापन

चयन समिति में जगह पाने की लिस्ट में कौन-कौन हैं? 
पूर्व क्षेत्र से चयन समिति में शामिल होने के लिए बहुत ज्यादा योग्य टेस्ट क्रिकेटर नहीं हैं।  ओडिशा के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास और बंदाल के दीप दासगुप्ता का नाम आगे हैं। शिव सुंदर दास के पास 23 टेस्ट और चार वनडे का अनुभव है। वहीं, दीप दासगुप्ता ने आठ टेस्ट और पांच वनडे खेले हैं।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि जूनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता रानादेब बोस दावेदारों में हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने भारत के लिए मैच नहीं खेला है। बंगाल के पूर्व वनडे खिलाड़ी लक्ष्मी रतन शुक्ला और ओडिशा के संजय राउल हैं, जो इसके लिए पात्र हैं। भारत के मौजूदा तेज गेंदबाज उमेश यादव के कोच सुब्रतो बनर्जी भी उम्मीदवार हो सकते हैं। शुक्ला ने तीन वनडे, संजय राउल ने दो वनडे और सुब्रतो बनर्जी ने एक टेस्ट के साथ छह वनडे खेले हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया, क्या है भारत की कमजोरी और मजबूती?

अभय कुरुविला चार साल (जूनियर पैनल में तीन साल सहित) पूरा करने के बाद से बीसीसीआई के संचालन कार्य में चले गए हैं। इससे पश्चिम क्षेत्र की  सीट खाली रह गई है, जिसे भरने की आवश्यकता होगी। पिछली बार, अजीत अगरकर चयन समिति में शामिल होने के सबसे करीब थे, लेकिन उनकी अपनी राज्य इकाई मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की आपत्ति एक बाधा बन गई। दक्षिण क्षेत्र के उम्मीदवार सुनील जोशी भी चयन समिति में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, शाहीन से भी ज्यादा घातक है यह गेंदबाज
विज्ञापन

कब होगा चयन समिति में फेरबदल?
चयन समिति का भविष्य टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। अगर भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया तो उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। वहीं, अगर टीम इंडिया जल्दी बाहर हुई तो चयनकर्ताओं पर गाज गिर सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई को कहा, ''बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन करता है। बोर्ड में ज्यादातर लोग चेतन शर्मा से बहुत खुश हैं, लेकिन वह तब तक बने रहेंगे जब तक बीसीसीआई नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का चयन नहीं करता।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें