फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की महिलाओं की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में मिताली बी श्रेणी में, युवा शेफाली को पहली बार अनुबंध

Thu, 16 Jan 2020 08:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेफाली/मिताली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से महिला क्रिकेट की नई सनसनी के तौर पर उभरी पंद्रह वर्षीय किशोरी शेफाली वर्मा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंधित महिला क्रिकेटरों की सूची में शामिल किया। बीसीसीआई की इस सूची में तीन वर्ग हैं जिसमें ग्रेड ए में केवल हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को जगह दी गई है जिसकी अनुबंध राशि 50 लाख रुपये है।

विज्ञापन


ग्रेड बी के लिए यह राशि 30 लाख और ग्रेड सी के लिये 10 लाख रुपये है। इस महीने के आखिर में 16 साल की होने वाली शेफाली ने पिछले साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें दो अर्द्धशतकों की मदद से 222 रन बनाए हैं। शेफाली के अलावा हरलीन देओल और प्रिया पूनिया को भी अनुबंध में ग्रेड सी में रखा गया है।

पिछले साल सितंबर में टी-20 से संन्यास लेने वाली वनडे टीम की कप्तान मिताली राज और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को ग्रेड बी में रखा गया है। मोना मैशराम को अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेड ए (50 लाख): हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव 
ग्रेड बी (30 लाख): मिताली राज, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, राधा यादव, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा
ग्रेड सी (10 लाख): वेदा कृष्णमूर्ति, पूनम राउत, अनुजा पाटिल, मानसी जोशी, डी हेमलता, अरुंधित रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकार, हरलीन देओल, प्रिया पुनिया, शेफाली वर्मा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें