फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन का कार्यक्रम: 1788 मैचों का होगा आयोजन, अंडर-23 टूर्नामेंट अब टी20 प्रारूप में

Wed, 20 May 2026 06:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने घरेलू सीजन 2026-27 के लिए 1788 मैचों का कार्यक्रम जारी किया है, जिसकी शुरुआत 23 अगस्त 2026 से दलीप ट्रॉफी के साथ होगी। इस सीजन में रणजी ट्रॉफी दो चरणों में खेली जाएगी, अंडक-23 टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होंगे और महिला व जूनियर क्रिकेट को भी बड़ा मंच मिलेगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने जारी किया घरेलू सत्र का कार्यक्रम - फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आगामी घरेलू सीजन में पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न आयु श्रेणियों और फॉर्मेट्स में कुल 1,788 मुकाबले खेले जाएंगे। यह सीजन 23 अगस्त 2026 से प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। बीसीसीआई के अनुसार, घरेलू संरचना को और मजबूत बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देने तथा सभी फॉर्मेट्स में संतुलित प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस सीजन का कैलेंडर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम - फोटो : PTI
23 अगस्त से होगी दलीप ट्रॉफी की शुरुआत
घरेलू क्रिकेट के रेड-बॉल सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से होगी, जिसमें छह जोनल टीमें हिस्सा लेंगी। इसके बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा।

रणजी ट्रॉफी दो चरणों में खेली जाएगी
इस बार भी रणजी ट्रॉफी और कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके और घरेलू क्रिकेट में मल्टी-डे क्रिकेट को प्राथमिकता दी जा सके।
  • रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप में 32 टीमें रहेंगी।
  • चार ग्रुप बनाए जाएंगे।
  • प्लेट ग्रुप में 6 टीमें हिस्सा लेंगी।
  • सी.के. नायडू ट्रॉफी विनर्स बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया मैच की वापसी।
  • बीसीसीआई ने अंडर-23 क्रिकेटरों को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी विनर्स बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया मुकाबले को फिर से घरेलू कैलेंडर में शामिल किया है। यह मुकाबला एक से चार अक्तूबर 2026 तक खेला जाएगा।

बीसीसीआई - फोटो : BCCI
अंडर-23 टूर्नामेंट अब टी20 फॉर्मेट में
आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है।

पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी
  • विज्जी ट्रॉफी, अब वनडे की जगह टी20 फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी।
  • कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले बेंगलुरु और मैसूर में।
  • अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) के नॉकआउट मुकाबले इस बार बंगलूरू और मैसूर में खेले जाएंगे।
  • बीसीसीआई का मानना है कि जनवरी के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम की भिन्नता को देखते हुए यह फैसला सभी टीमों के लिए बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक संतुलन सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

देवजीत सैकिया - फोटो : ANI
विजय मर्चेंट ट्रॉफी के कार्यक्रम में बदलाव
अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी को घरेलू कैलेंडर में पहले स्थान पर शिफ्ट किया गया है। अब यह टूर्नामेंट नवंबर से जनवरी के बीच खेला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी और संतुलित कार्यक्रम मिल सकेगा।

महिला क्रिकेट को भी मिलेगा बड़ा मंच
घरेलू सीजन 2026-27 में महिला क्रिकेट के लिए भी विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-15 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

बीसीसीआई का फोकस: मजबूत घरेलू ढांचा
बीसीसीआई ने कहा कि घरेलू क्रिकेट भारतीय क्रिकेट की रीढ़ है और बोर्ड लगातार ऐसी संरचना विकसित करने पर काम कर रहा है, जिससे युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें