फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shami-Jahan: अलीपुर कोर्ट ने दी मोहम्मद शमी को राहत, चेक बाउंस मामले में हुए बरी; हसीन जहां ने लगाए थे आरोप

Wed, 20 May 2026 04:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हसीन जहां द्वारा शमी पर लगाए गए एक लाख के चेक बाउंस के आरोप मामले पर सुनवाई करते हुए अलीपुर कोर्ट ने बुधवार को तेज गेंदबाज को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अलीपुर कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राहत दी है। अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है। दरअसल, शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी द्वारा घर के खर्च के लिए दिया गया एक लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया था। इस मामले पर सुनवाई के बाद अलीपुर कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए शमी को इस मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन

चार लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता दे रहे शमी
मोहम्मद शमी और उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पिछले साल जुलाई में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी ने आदेश पारित किया था कि शमी  अपनी पत्नी और बेटी के लिए ₹4 लाख प्रतिमाह गुजारा भत्ता देंगे। जिसके बाद हसीन जहां ने इस राशि को बढ़ाकर ₹10 लाख करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

आदेश में क्या कहा गया?
न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी द्वारा पारित आदेश में कहा गया है, 'मेरे विचार से, याचिकाकर्ता नंबर एक (हसीन जहां) को 1,50,000 रुपये प्रति माह और उसकी बेटी को 2,50,000 रुपये की राशि मामले का निपटारा होने तक दोनों याचिकाकर्ताओं के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उचित होगा।' आदेश में कहा गया है, 'हालांकि याचिकाकर्ता के बच्चे के संबंध में पति/विपरीत पक्ष (शमी) को हमेशा स्वेच्छा से उसकी शिक्षा और/या अन्य उचित खर्चों में उपरोक्त राशि के अतिरिक्त सहायता करने की स्वतंत्रता होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें