फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- संक्रमित हुए तो टीम से बाहर

Tue, 11 May 2021 03:12 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने खिलाड़ियों से कहा कि अगर इंग्लैंड दौर पर कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के बाकी मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बीसीसीआई ने कहा कि अगर इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आता है, तो उसे इंग्लैंड नहीं ले जाया जाएगा यानी टीम से बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


टीम के फिजियो योगेश परमार ने बताया कि 19 मई से टीम इंडिया मुंबई के बायो-बबल में एंट्री कर सकती है। हालांकि इसके बाद भी टीम को इंग्लैंड पहुंचने के बाद दस दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। बायो-बबल में एंट्री करने के बाद ही टीम, सपोर्ट स्टाफ और परिवार के लोगों का सबसे पहले कोरोना टेस्ट होगा। 

किसी खिलाड़ी के लिए अलग से चार्टर्ड विमान नहीं 
बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। खिलाड़ियों को बता दिया गया है कि अगर मुंबई आने के बाद कोई कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो खिलाड़ी के लिए अलग से चार्टर्ड विमान की सुविधा नहीं होगी। मुंबई से इंग्लैंड जाने से पहले खिलाड़ियों को दो कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। 
विज्ञापन


कोविशील्ड लगाने के ही दिए गए निर्देश 
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को केवल कोविशील्ड की पहली डोज लेने को ही कहा है। वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए इंग्लैंड से संपर्क साधा जा रहा है। बता दें कि विराट कोहली, ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। 

करीब तीन महीने इंग्लैंड में रहेगी भारतीय टीम
बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चेम्पियनशिप के फाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। यह मैच 18-22 जून के बीच साउथकैप्टन के द एजीस बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद करीब डेढ़ महीने टीम इंडिया को इंग्लैंड में रहना होगा। चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। बता दें कि आईपीएल 2021 के दौरान कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव निकले जिसके बाद बाकी के मैचों को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें