फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी के कश्मीर वाले बयान से BCCI नाराज, लगाई कड़ी फटकार

Thu, 24 Mar 2016 08:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी की उस बयान के लिए आलोचना की है जिसमें उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के तहत मंगलवार को मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच से पहले कहा था कि कश्मीर से बहुत सारे लोग उनकी टीम का समर्थन करने के लिए आए हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि इस तरह का बयान देना राजनीतिक रूप से सही नहीं है। एक खिलाड़ी को इन सब बातों से दूर रहना चाहिए। इसलिए पाकिस्तान में भी उनके बयानों को लेकर आलोचनाएं हुई हैं।

ठाकुर का इशारा उस बयान से भी था जो अफरीदी ने पहले दिया था जिसमें कहा गया था कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिलता है। मंगलवार को मोहाली में हुए मैच से पहले टॉस के समय कुछ दर्शक अफरीदी के समर्थन में आवाज लगा रहे थे। तब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने अफरीदी से पूछा था कि क्या उनकी टीम को यहां समर्थन मिलेगा तो अफरीदी ने कहा था कि बिल्कुल क्योंकि यहां बहुत सारे लोग कश्मीर से आए हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, "अफरीदी के बयान को ज्यादा अहमियत नहीं देनी चाहिए। आप समझ सकते हैं कि अफरीदी किस दौर से गुजर रहे हैं। वे भारतीय दर्शकों को जानते नहीं जो भी अच्छा खेलता है, भारतीय दर्शक उस खिलाड़ी को प्रोत्साहित करते हैं। यहां कश्मीरी या अन्य के बीच अंतर करने की जरूरत नहीं। वे सब भारतीय हैं। भारतीय दर्शकों के लिए तो यह मैच तटस्थ था इसलिए राजनीति नहीं खेली जानी चाहिए। सभी भारतीय क्रिकेटप्रेमी हैं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें