क्रिकेट जगत के सबसे धनी और रसूखदार बोर्ड बीसीसीआई का रुतबा विश्व क्रिकेट में किसी से छुपा नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड विश्व क्रिकेट की सबसे धनी संस्था है। लेकिन जब से भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए कड़े फैसले के बाद से बीसीसीआई की हालत खराब है। सुप्रीम कोर्ट इस साल की शुरुआत में बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को पद से हटा दिया था।
दुबई में आईसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई एक बड़ा फैसला ले सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने IDFC के एमडी और सीईओ विक्रम लिमाये को बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के साथ इस मीटिंग में हिस्सा लेने भेजा है।
हालांकि प्रतिनिधियों के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड किसी भी एजेंडा को आगे नहीं बढ़ा सकती। इस वजह से ये भी हो सकता है कि बीसीसीआई आखिरी समय में इंग्लैंड के होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस ले ले।